घर में पड़ी इस नायाब चीज से अंजान था शख्स, अब जल्द हो सकता है पूरा परिवार मालामाल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 14, 2023, 02:09 PM IST

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहने वाले जॉन को 10 लाख पुराने सिक्के मिले हैं, जो तकरीबन 40 साल पुराने हैं। ऐसे में अब ये परिवार इन्हें बेचकर मालामाल होने की फिराक में लगा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर की सफाई के दौरान शख्स को मिले 10 लाख सिक्के
  • पुराने सिक्कों को देख मालामाल होने की उम्मीद जगी
  • अमेरिका के लॉस एंजिल्स का है मामला

Ajab Gajab News in Hindi: कभी आपने सोचा है कि घर की सफाई आप कर रहे हो और आपको कुछ ऐसा मिल जाए, जो काफी बेशकीमती हो और उसे बेचने से मालामाल हो जाओ। कभी-न-कभी आपने ऐसा सोचा जरूर होगा, लेकिन ये सब किस्मत की बात होती है, जो गलती से हो जाती है किसी के साथ..। लेकिन अगर आपके ऐसा हो जाए तो आप क्या करेंगे? शायद पागल हो जाए, भाई.. क्योंकि ये नामुमकिन है। लेकिन अगर हम आपसे ये कहे कि ऐसा सच में हुआ तो आप क्या कहेंगे?

दरअसल, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को अपना घर साफ करते हुए एक अनोखी चीज मिली। ये अनोखी चीज क्वाइंस थी, जिनकी संख्या 10 लाख के आसपास थी और ये सभी क्वाइंस की संख्या 10 लाख थी। आइए बताते हैं आपको पूरी डिटेल.. जॉन रेयेस नाम के शख्स अपने ससुर के घर की साफ-सफाई कर रहे थे, ऐसे में उन्हें सीलबंद कुछ बैग मिले, जब उन्होंने इसे खोलकर देखा तो इसमें सिक्के थे। इसके बाद जॉन ने पुरानी चीजों के एक्सपर्ट्स से बातचीत कर सिक्कों की जांच करवाई।

End of Feed