वायरल न्यूज़

दुनिया की अनोखी दुल्हन, दूल्हे के सामने रखे ऐसे तीन शर्त, सबका जमीन-आसमान हिल गया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 14, 2023, 03:52 PM IST

एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें दुल्हन विदाई के समय दूल्हे के सामने तीन अनोखी शर्त रखी, जिसे सुनकर दूल्हे शादी से बिन दुल्हन लिए बारातियों के साथ वापसी कर ली।

Image

प्रतीकारात्मक चित्र (Image Credit - iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी के बाद दुल्हन ने रखी तीन शर्त
  • अनोखी शर्त के आगे फेल हुआ दूल्हा
  • बिन दुल्हन लिए बारात की हुई वापसी

Three Unique Conditions For Marriage: दुनिया की ऐसी अनोखी दुल्हन (Unique Bride) आपने कभी नहीं देखी होगी, जो शादी तो करना चाहती है लेकिन जीवनभर कुछ अजीबोगरीब शर्तों (Unique Condition) के सहारे अपने पति के साथ जिंदगी बिताना चाहती है। ऐसे में अगर आप भी इन तीन शर्तों के बारे में सुनेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। ये मामला झांसी के बरुआसागर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है।

आइए जानते हैं क्या पूरा मामला..

बरुआसागर थाना क्षेत्र के रहने वाले मानवेंद्र की शादी गुरसरांय की रहने वाली लड़की से तय हुई थी। ये शादी बीते 6 जून को बरुआसागर के ही एक मैरिज हॉल (Marriage Hall) से हुई। यहां शादी की सभी रस्में (Wedding Rituals) पूरी हुई और जब 7 जून की सुबह सभी लोग लड़की के विदाई का इंतजार कर रहे थे, तभी दुल्हन ने दूल्हे के सामने ऐसी तीन ऐसी अजीब शर्तें (Unique Condition) रख दी, जिसे सुनकर दुल्हे और उसके परिवार के होश उड़ गए।

क्या थी दुल्हन की तीन अनोखी शर्तें

दुल्हन की पहली शर्त यह थी कि दूल्हा उसके साथ कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएगा। दूसरी शर्त के मुताबिक, उसकी छोटी बहन भी उसके साथ रहेगी। और तीसरी अंतिम शर्त यह थी कि उसका एक मुंहबोला पिता कभी भी उसके यहां मिलने-जुलने आ-जा सकता है लेकिन उसे कोई नहीं रोकेगा और ना ही उस पर कोई सवाल उठाएगा। ऐसे में लड़के के परिवार की ओर से इन शर्तों को मानने से इंकार कर दिया गया, इस पर लड़की के घरवालों ने विदाई नहीं होने दी और फिर दुल्हन के बिना ही दूल्हे को वापस लौटना पड़ा।

डेढ़ साल पहले हुई थी रिश्ते की बात

दूल्हा मानवेंद्र ने बताया कि उसने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। डेढ़ साल पहले लड़की की मां उसके घर रिश्ता लेकर आई थी। बातचीत के बाद शादी फाइनल हुई। इस बीच उसकी बात लड़की से फोन पर होने लगी। कुछ दिनों बाद ही लड़की ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। ये बात उसने अपने घरवालों से बताई। लेकिन घरवालों ने उसे परेशान न होने को कहा और कहा कि शादी के बाद सब सही हो जाएगा।

6 जून को वह बारात लेकर विवाह-स्थल पर पहुंचा। इस दौरान सब सही लग रहा था। इस शादी में दुल्हन की ओर से सिर्फ उसकी छोटी बहन, मुंह बोला पिता और 10 के करीब रिश्तेदार आए थे। बता दें, दुल्हन की तीन बहनें है। बड़ी बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। लेकिन शादी में दुल्हन की मां, छोटा भाई और बड़ी बहन नहीं आईं। मुंह बोले पिता ने कन्यादान किया। लड़के ने बताया कि 5 साल से लड़की के घरवाले मुंह बोले पिता के घर किराए पर रह रहे थे।

जेवर-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन

जब विदाई की बात आई तो दूल्हा अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराते हुए ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उसे ठगा गया है। इस शादी में उसके करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए है। तीन-चार लाख का जेवर चढ़ाया गया था, जिसे दुल्हन और उसका मुंहबोला पिता लेकर चले गए। ऐसे में थानाप्रभारी की ओर से कहा गया है कि दोनों पक्ष को बुलाकर आमने-सामने बैठाकर बात की जायेगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article