Bike Stunt Viral Video: स्टंट के यूं तो आपने कई सारे वीडियो देखे होंगे, जिसमें युवा-युवती बाइक पर बैठकर धुआं उड़ाते नजर आते हैं। लेकिन कई बार इनकी हवाबाजी इनकी जान पर बन आती है। इन दिनों ऐसे तमाम लोग आपको दिख जाएंगे, जो स्टंट करने के पीछे पागल रहते हैं। ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
गर्लफ्रेंड को बिठाकर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट (Instagram)
ये भी पढ़ें - Stunt Video: बीच सड़क पर बुलेट से कर रहे थे हवाबाजी, आगे जाते ही हुआ ऐसा कांड, यूजर्स बोले - ये तो होना ही था
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक शख्स नजर आएगा, जो अपनी गर्लफ्रेंड को बिठाकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। बाइक लेकर वह लगातार लेफ्ट-राइट टर्निंग कर रहा है, जिससे कभी भी बाइक फिसल सकती है और दोनों को चोटें आ सकती है। लेकिन फिर भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस दौरान आप देख सकेंगे कि कैसे लड़की गिरने से बचती है।
गर्लफ्रेंड को बिठाकर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे लोगों को तभी समझ आता, जब उन्हें चोट आती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दीदी भी हवा में खूब टहल रही हैं। बता दें, इस वीडियो को '@Ragini1Im' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 9 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं।
