वायरल न्यूज़

OMG! आधा किलो मिठाई में 200 ग्राम का खाली डिब्बा, वजन देखकर बिलबिला उठा शख्स

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 6, 2024, 10:49 AM IST

Viral Video Today: वीडियो में शख्स दावा करता है कि उसे आधा किलो मिठाई के साथ 200 ग्राम का खाली डिब्बा भी दिया गया है। शख्स अपने दावे के पक्ष में कांटे पर रखकर दोनों का वजन करके भी दिखाता है।

Image

वीडियो में शख्स दावा सुनकर सचमुच दिमाग घूम जाएगा। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। वायरल हो रहा पुराना वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो दुकान से मिठाई खरीदकर लाया है। शख्स मिठाई लेकर घर पहुंचता है, मगर जैसे ही डिब्बा खोला उसका दिमाग घूम गया। शख्स समझ नहीं पाया कि डिब्बे का वजन पूरा होने के बाद भी मिठाई वजन में आधी कैसे है। शख्स तुरंत कांटा लेकर आया। उसने डिब्बे और मिठाई का अलग-अलग वजन किया। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आता है हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

आधा किलो मिठाई के साथ 200 ग्राम का डिब्बा

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे शख्स मिठाई के पास कांटा लेकर बैठा है। वीडियो में शख्स दावा करता है कि उसने गांव में मिठाई की दुकान से आधा किलो घेवर खरीदा। फ्रेम में आगे देखेंगे कि शख्स ने इतना कहा और मिठाई के साथ आए खाली डिब्बे को कांटे पर रख दिया। इसमें देखेंगे कि शख्स जिस डिब्बे में मिठाई लाया है उसका वजन ही 200 ग्राम से ज्यादा है। फ्रेम में देखेंगे कि शख्स इतना कहकर बुरी तरह बिलबिला जाता है। वो आगे कहता है कि 500 ग्राम मिठाई में खाली डिब्बे का वजन ही 200 ग्राम है।

वायरल हुआ मजेदार वीडियो

आधा किलो मिठाई के साथ 200 ग्राम खाली डिब्बा होने का दावा करने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स ने हालांकि शख्स के दावे को झूठा बताया है। वायरल हुआ पुराना वीडियो कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर चुका है और इसे इंस्टाग्राम पर _superbakchod_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article