Bullet Stunt Viral Video: इंटरनेट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर रोज कुछ नया ताजा देखने को मिल जाता है। इस पर स्टंट के भी कई सारे पोस्ट देखने को मिलते रहते हैं। इस बार हम आपके लिए एक ऐसा ही पोस्ट लेकर आए हैं, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे और अगली बार हवाबाजी करने से पहले कम से कम 10 बार सोचेंगे। स्टंट के इस वीडियो को लोग काफी लोग देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको तीन लड़के एक बुलेट पर सवार होकर जाते दिख रहे हैं, जो लहराते हुए बाइक चला रहे हैं। थोड़ा आगे जाने पर हवाबाजी के चक्कर में उनकी लड़खड़ाती है और वे तीनों गिर जाते हैं। इस पर लोगों का कहना है कि इसीलिए लोगों को फालतू के स्टंट से बचना चाहिए। ऐसा करने से किसी की जान तक जा सकती है।
बुलेट से हवाबाजी करते दिखाई दिए लड़के
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वायरल वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट्स आए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा करना घातक साबित हो सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हवाबाजी करने के चक्कर में ऐसा ही होता है। बता दें, ये वीडियो 'roadsafetycontent' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसने अब तक 75 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
