वायरल न्यूज़

Viral Video: कपड़े बदलने वाले सारे बहाने का दुकानदार ने किया पोस्टमॉर्टम, यूजर्स बोले - ये बढ़िया था गुरु

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक दुकान की झलक नजर आ रही है, जिसमें दुकानदार ने कपड़े बदलने वाले सारे बहानों का ऐसा पोस्टमॉर्टम किया है, जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Image

दुकानदार ने निकाली अनोखी 'नो रिटर्न पॉलिसी' (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कपड़े न बदलने के लिए निकाली पॉलिसी
  • दुकान की इस रिटर्न पॉलिसी की वीडियो वायरल

Shopkeeper No Return Policy: दुनिया का ऐसा कोई शख्स नहीं होगा, जिसने कभी कोई सामान न खरीदा हो। स्वभाविक है इसके लिए लोग दुकान में जाते हैं। ऐसे में कई बार हमारे नजरों के सामने कुछ लाइन लिखी हुई मिल जाती है, जो कॉमन होती है - नो रिटर्न पॉलिसी। लेकिन एक दुकान इस 'नो रिटर्न पॉलिसी' को ऐसे अनोखे अंदाज में लिख दिया, जिसने उसे रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको कपड़ों की एक दुकान नजर आएगी, जिसमें दुकानदार ने कपड़े न बदलने के लिए एक अनोखी लाइन लिख रखी है - मम्मी को पसंद नहीं आया, पापा पहनने नहीं दे रहे हैं, पति डाट रहे हैं, किसी भी कारणवश चेंज नहीं होगा। अब ऐसे में इस लाइन पर जिसकी भी नजर पड़ी, बस टिकी ही रह गई। इंटरनेट पर भी इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है और लोग काफी मजे भी ले रहे हैं।

दुकानदार ने निकाली अनोखी 'नो रिटर्न पॉलिसी'

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि सीधी बात नो बकवास। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह तो सरासर धमकी है सारी लड़कियां दिन भर भैया से यही सवाल करती होगी। बता दें, इस वीडियो को 'smartingirlswearudaipur' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article