Unique Style Dance Video: डांस के कई सारे वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। इनमें से कुछ महिलाओं के डांस होते हैं और कुछ पुरुषों के। लेकिन महिलाओं से ज्यादा पुरुषों के डांस वीडियो ध्यान आकर्षित करते हैं। कुछ ऐसा ही ये वीडियो भी है, इस वीडियो में भी एक शख्स ने इतना जबरदस्त डांस किया है, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे। ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई डांसर डांस कर रही हो।
शख्स ने लगाया डांस का जोरदार तड़का (Instagram)
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रहा शख्स एक डांसर है, जिसके काफी सारे वीडियो आ चुके हैं। ऐसे में उसका ये डांस सलमान खान और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के 'निम्बुड़ा-निम्बुड़ा' गाने पर है, जो कि बड़ा ही शानदार है। लोगों का कहना है कि इतना शानदार डांस तो कोई महिला डांसर ही कर सकती है लेकिन शख्स का स्टेप देख दिमाग ही हिल जा रहा है।
शख्स ने लगाया डांस का जोरदार तड़का
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही जबरदस्त डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इतना खतरनाक डांस तो बॉलीवुड अदाकारा भी न कर पाए। बता दें, इस वीडियो को 'ahsanraza.com.pk' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2 लाख 32 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
