Viral Video: पार्षद बनने की इतनी ललक.. जैसे ही मिली जीत की खुशी, वैसे ही निकल गए आंसू

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 13, 2023, 03:44 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कानपुर में बेगमपुरवा वार्ड से चुनाव जीतने के बाद एक नेता रो पड़ें। जीत की खुशी में निकले उनके आंसु वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जीत के बाद रो पड़ा नवनिर्वाचित पार्षद
  • पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहा था शख्स
  • कानपुर में बेगमपुरवा वार्ड का है ये वीडियो

Ward Councilor Crying Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को रोता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद लोगों के भी काफी रियक्शन आने लगे हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो कानपुर का है, जहां के एक नेता ने जीत हासिल करने के बाद रोना शुरू कर दिया। ऐसे में फूट-फूटकर रो रहे शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Ward Councilor Crying Viral Video

जीत के बाद रोते हुए शख्स का वीडियो वायरल (Image Credit : @SuhailKhanLive/Twitter)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दिखाई दे रहे शख्स का नाम अकील शानू है, जो कानपुर में बेगमपुरवा वार्ड से पार्षद पद का प्रत्याशी था। ऐसे में जैसे ही उसको जीत की खबर मिली, उसके खुशी के आंसु बाहर आ गए। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी तमाम तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

End of Feed