Video: शख्स ने जादू से शांत कर दिया गुस्सैल हाथी, टूरिस्ट भी देखते रह गए कलाकारी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 19, 2024, 02:47 PM IST

Wild Animal Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि गुस्सैल हाथी जीप के करीब पहुंचा, मगर शख्स ने उसे तभी शांत कर दिया। फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • जादू से शांत कर दिया हाथी
  • कलाकारी देख टूरिस्ट भी हुए हैरान
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Wild Animal Video: हाथी जितने विशाल आकार का होता है, उसका स्वाभाव भी उतना ही शांत होता है। ढेरों वीडियोज में आपने देखा होगा कि हाथी शांति से अपने रास्ते पर चलते हैं। मगर जब ये बिगड़ते हैं तो गांव के गांव उजाड़ देते हैं। इनका गुस्सैल रूप फिर हर तरफ तबाही मचाता है। फिर ये जल्दी से किसी के काबू में भी नहीं आते। सोशल मीडिया में अभी ऐसे ही जंगली हाथियों का वीडियो वायरल है। इसमें एक हाथी अचानक आक्रामक हो गया। इधर उसके ठीक सामने जीप में कुछ लोग सवार थे, मगर ड्राइविंग सीट पर बैठे एक शख्सने ऐसा जादू दिखाया कि देखकर किसी के भी होश उड़ा जाएंगे।

Viral Video

हाथ के जादू से शांत कर दिया गुस्सैल हाथी। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

शख्स ने हाथ से दिखाया जादू

देखकर चौंक जाएंगे कि शख्स ने हाथी को अपने हाथ के जादू से शांत कर दिया। हाथी चिंघाड़ता हुआ शख्स के बहुत करीब पहुंच गया। देखकर लगा कि मानो सबकुछ तबाह कर देगा। मगर तभी शख्स ने अपनी हाथ हवा में उठाया और जोर-जोर से बोनट पर पटकने लगा। इससे हाथी शख्स के करीब पहुंचा जरूर, मगर तभी बिल्कुल शांत पड़ गया। अगले कुछ ही सेकंड में वो वापस अपने झुंड में चला गया। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि शख्स का जादू देखकर जीप में बैठे टूरिस्ट भी चौंक गए। उनकी समझ नहीं आया कि आखिर शख्स ने क्या कर दिया।

End of Feed