वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 2 की गैंग में छिपा है 3, मगर खोजने में छूट जाएंगे पसीने

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 19, 2024, 02:29 PM IST

Optical Illusion Eye Test: आंखों के साथ दिमाग का टेस्ट लेने वाली जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर में दो के बीच तीन छिपा हुआ है।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली जबरदस्त तस्वीर। (फोटो- सोशल मीडिया)

Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया में दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें हैं। मगर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी अभी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो आपके दिमाग का दही कर देगी। इस तस्वीर को हल करने के लिए दिमाग का तगड़ा इस्तेमाल करना पड़ेगा। वायरल तस्वीर से ये भी पता चलेगा कि आपका दिमाग कितना तेज है और आंखें चीजों को खोजने में कितनी माहिर हैं। दरअसल वायरल तस्वीर नंबर गेम से जुड़ी है। तस्वीर में हर जगह सिर्फ दो नंबर लिखा हुआ नजर आता है।

हर जगह नजर आएगा दो नंबर

तस्वीर में दर्जनों की संख्या में सिर्फ दो नंबर लिखा हुआ है। मगर बताया जाए कि इसी दो नंबर की भीड़ में एक जगह तीन नंबर भी छिपा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई उस खास नंबर को खोजकर दिखा दे। दो की गैंग में छिपे उस तीन को खोजने के लिए बाज जैसी नजरों की जरुरत होगी। अगर आप समझते हैं कि आपकी आंखें सबसे तेज हैं, तो ये तस्वीर परफेक्ट है। आपको बताना है कि दो की गैंग में आखिर तीन नंबर कहां छिपा हुआ है। इसके लिए आपको पूरे 10 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने उस खास नंबर को खोज लिया तो आपको नजरों का चैंपियन मान लिया जाएगा।

नहीं खोज पाए तो देखिए जवाब

Result

देखिए कहां छिपा है तीन।

देख लिया ना दो की भीड़ में तीन ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। नजर और दिमाग का तगड़ा टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे। तब तक जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article