वायरल न्यूज़

Watch: पहाड़ों के अंदर घुसते ही मिली ऐसी भूलभुलैया, देखते ही चौंक गए लोग, बोले - ये तो दूसरी दुनिया है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 19, 2024, 05:35 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माउंटेन दिख रहा है। इस रास्ते को देखने के बाद आपके पसीने छूट जाएंगे। वीडियो देखने के बाद ऐसा लगेगा जैसे आप किसी दूसरी दुनिया में आ गए हो

Image

पहाड़ के अंदर अनोखी सड़क का वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो में नजर आई दूसरी दुनिया
  • पहाड़ों के अंदर से निकल रहा रास्ता
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Road Built Inside The Mountain: दुनियाभर में काफी कुछ ऐसा है, जिसे देखने के बाद अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होता है। कई बार तो ऐसा लगता है, जैसे ये नजारा किसी दूसरी दुनिया की सैर करा रहा हो। ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें भी चौंधिया जाएंगी। इस वीडियो में आपको एक सड़क नजर आएगी, जिसे सोशल मीडिया पर दुनिया की सबसे अनोखी सड़क कही जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक पहाड़ नजर आएगा, जिसके अंदर गुफा बनी हुई है। इस गुफा के अंदर एक सड़क बनी है, जो दूसरी दुनिया का अहसास करा रही है। ऐसे में इंटरनेट पर इस वीडियो ने काफी धमाल मचाया हुआ है और लोगों का कहना है कि ये ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया। हालांकि, ऐसे नजारे काफी कम ही देखे जा सकते हैं। लेकिन ये वीडियो किस जगह का है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पहाड़ के अंदर अनोखी सड़क का वीडियो वायरल

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स के काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी दुनिया में पहुंच गए हो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये दुनिया वाकई आश्चर्य से भरी हुई है। इस वीडियो को अब तक 6.7 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है और इसे 20 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। बता दें, इस वीडियो को '@HumansNoContext' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article