Dog Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो काफी मजेदार है। ये वीडियो एक कुत्ते और एक शख्स का है, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो (Viral Video) को काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस वीडियो में आप बाइक चला रहे एक शख्स को देख सकेंगे जो रास्ते पर अपनी बाइक लेकर जा रहा होता है, इस दौरान उसके साथ जो होता है। उसका अंदाजा शख्स ने भी नहीं लगाया होगा।
बाइक चला रहे शख्स का वायरल वीडियो (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप देख सकेंगे कि एक शख्स बाइक लेकर जा रहा होता है, तभी अचानक से पास में खड़ा एक कुत्ता भौंकते हुए उसे दौड़ा लेता है और फिर शख्स आगे खड़ी एक कार में अपनी बाइक ले जाकर लड़ जाता है। ऐसे में कुत्ता भी भौंकना बंद कर देता है। इस पूरे वीडियो को देखने के बाद आप दो-तीन बार तो देखेंगे ही।
बाइक चला रहे शख्स का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि क्या सरदार बनेगा भाई तू। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कुत्ता भी सोच रहा होगा कि मेरा इलाका है भाई। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'ktm_abhishek_kumar96' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
