Viral Video: 'पूजा' के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स, फिर मचाया ऐसा तांडव देखते रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 22, 2022, 11:22 AM IST

Viral Video: एक शख्स बिजली के खंभे पर चढ़ गया और उसके बाद ऐसा तांडव मचाने लगा, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। आलम ये है कि शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स
  • शख्स की हरकत देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कौन वीडियो कब वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं और बार-बार उसे देखते हैं। वहीं, कुछ मामलों को देखकर लोग दंग रह जाते हैं और आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। साथ ही शख्स की हरकत देखकर हैरान भी होंगे। आलम ये है कि इस वीडियो (Funny Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Funny Video

बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स, (Photo Credit- Instagram)

वायरल वीडियो कहां का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, इस वीडियो में एक शख्स ने ऐसा धमाल मचाया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स बिजली के खंभे पर चढ़ा हुआ है। इतना ही नहीं शख्स के हाथ में कुछ सामान भी है। खंभे पर चढ़ने के बाद शख्स जोर-जोर से चिल्ला रहा है पूजा आई लव यू। जिस अंदाज में शख्स पूजा को आई लव यू कह रहा है उससे लग रहा है कि वो उससे काफी प्यार करता है और लड़की उसे नहीं मिल रही है। हैरानी की बात ये है कि इस दौरान शख्स बिल्कुल बेखौफ नजर आ रहा है। अब इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया।

End of Feed