अजब-गजब! कड़ी मेहनत और सालों की मेहनत रंग ले आई, सिक्कों से भरा बैग लेकर पहुंचा एजेंसी और खरीद ली नई स्कूटर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 22, 2023, 11:20 AM IST

ट्वीटर पर शेयर किया गया यह वीडियो इतना शानदार है कि आपको आपकी बचपना याद आ जाएगा। इस वीडियो में शख्स पहले तो सिक्कों से भरी एक बोरी लेकर एजेंसी पहुंचा और फिर एक स्कूटर खरीद ली, जो काफी वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिक्कों से खरीदा स्कूटर
  • पूरे स्टाफ ने मिलकर काउंट किया पैसा
  • वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Viral Video of Scooter bought with Coins in Assam: असम का एक वीडियो (Viral Video) सामने आ रहा है, जिसे देखने के बाद आपको आश्चर्य भी होगा और शायद अपना बचपन भी याद जाए। जी हां, ये वीडियो इतना शानदार है कि आप इसे देखने के बाद अपने बीते दिन को जरूर याद करेंगे। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी बचपन की यादें भी ताजा हो जाएंगी।

Viral_Video (22)

शख्स ने सिक्कों से खरीदा स्कूटर (Photo Credit - Twitter)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Social Media Viral Video) असम के डारंग जिले का है, जिसमें सिपाझर इलाके के निवासी मोहम्मद सैदुल हक ने सिक्कों से भरी बोरी से एक स्कूटी खरीदा। यह सुनने पर आपको जितना आश्चर्य हो रहा है, उससे कई ज्यादा आश्चर्य आपको यह वीडियो देखने के बाद होगा। आलम यह है कि इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी वो पुरानी यादें याद आएंगी, जिसे आप कब का भूल चुके हैं। जब आप सिक्कों का ढेर लेकर मार्केट जाते थे और सामान खरीदते थे।

End of Feed