Man Balanced Fridge On His Head: रास्तों पर चलना तो आप लोगों को पसंद होगा ही, ऐसे में आपने कुछ लोगों को सिर पर सामान रखकर ले जाते हुए तो देखा ही होगा। लेकिन क्या कभी आपने ऐसा कुछ ले जाते हुए किसी को देखा जिसे बैलेंस कर पाना बेहद मुश्किल हो। दरअसल, आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स अपने सिर पर फ्रिज रखकर ले जा रहा है। इस दौरान वह साइकिल चला रहा है और तो और उसने फ्रिज को ना तो बांधा है और हाथ से पकड़ा हुआ है। ऐसे में उसके गजब के बैलेंस को देख यूजर्स भी दंग रह जा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इसने तो नामुमकिन को भी मुमकिन बना दिया है।
सिर पर बैलेंस बनाकर रखा फ्रिज
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है इसकी गर्दन लोहे की बनी हुई है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस बंदे ने तो वाकई कमाल कर दिया। इस वीडियो पर अब तक 2 लाख 49 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'barstoolsports' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
