Viral Video: अगर आप भी हैं चाय के शौकीन तो जरूर देखें ये वीडियो, यूजर्स बोले - बेहद वाहियात

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 4, 2023, 01:45 PM IST

ट्विटर पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चाय के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करती नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद यूजर्स महिला को काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • चाय के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आई महिला
  • चाय में मछली डालकर पकाई
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Fish Tea Viral Video: इंटरनेट पर चाय बनाने का ऐसा तरीका सामने आया है, जिसे देख यूजर्स महिला को काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को जब आप देखेंगे तो आप भी शायद महिला को काफी कुछ सुना दे। इस वीडियो में महिला मछली वाली चाय बना रही है, जो बिल्कुल अजीब लग रहा है। इस पर काफी यूजर्स का कहना है कि फेमस होने के लिए कुछ भी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला चाय में पहले तो मछली का एक पीस डालती है फिर उसे चाय में अच्छे से पकाती है और फिर चाय के साथ उस मछली के पीस को सर्व भी करती है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग एकदम से हिल जाएगा। आलम ये है कि हर लोग इस वाहियात सी चाय को कुछ न कुछ सुना ही रहे हैं।

End of Feed