Ethan Nguonly Retirement Plan: 22 साल की उम्र एक ऐसा पड़ाव है, जहां अधिकतर अपने भविष्य के बारे में सोचते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे भी हैं जो किसी कॉलेज से मास्टर कर रहे होते हैं। लेकिन क्या कभी आपने इस अवस्था के किसी शख्स को अपना वर्तमान सवार कर फ्यूचर प्लान करते हुए देखा है। आपने में से अधिकतर लोगों का यही जवाब होगा कि शायद नहीं। ऐसा तो बिल्कुल भी नहीं हो सकता है कि इतनी कम उम्र में आखिर कोई शख्स कैसे अपना भविष्य सवार सकता हो?
दरअसल, कैलिफोर्निया से एक मामला सुनने में आया है कि वहां का रहने वाला एक लड़का, जो वर्तमान में गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जिसकी सैलरी पैकेज 1.6 करोड़ की है। इस लड़के अपना पूरा फ्यूचर अभी से तैयार कर लिया है। इसके लिए अभी से वह अपनी कमाई 35 फीसदी हिस्सा निवेश पर कर रहा है। उसने अपने खर्चे का पूरा एक फॉर्मेट बना रखा है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। बता दें कि उसने गूगल में नौकरी के साथ ही अपनी मास्टर्स की पढ़ाई भी पूरी की। इसके लिए उसे गूगल की पॉलिसी के तहत रीइंबर्समेंट भी मिल गया था।
रिटायरमेंट तक इतने करोड़ बचाना चाहते हैं एथन गुओन्ली
इस शख्स का नाम एथन गुओन्ली (Ethan Nguonly) है, जो अमेरिका के कैलिफोर्निया का रहने वाला है। अब एथन ने रियल एस्टेट में लगभग 1.11 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वह हर 2 साल में एक नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं। इसके अलावा 13 साल बाद यानी 35 साल की उम्र में वह रिटायरमेंट का प्लान बना चुके हैं और तब तक वे 41 करोड़ रुपए बचा लेना चाहते हैं।
पैसे बचाने के लिए क्या करते हैं एथन गुओन्ली
पैसे बचाने के लिए एथन गुओन्ली हर एक संभव कोशिश करते हैं। इसके लिए ना तो वह ब्रांड के कपड़े पहनते हैं और ना ही वह महंगे रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं। यहां तक कि जब वे अपने दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं तो वह बजट होटलों में ही रुका करते हैं। इसके लिए उन्होंने अपना पूरा बजट भी तैयार कर रखा है। इसमें उनके घूमने-फिरने, खाने-पीने, ट्रैवेलिंग और शॉपिंग का बजट तैयार है।
