वायरल न्यूज़

Class Ka Video: साल में कितने महीने होते हैं? स्टूडेंट का जवाब सुनकर पागल हो गया इंटरनेट

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Oct 5, 2023, 02:11 PM IST

Class Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि क्लास में स्टूडेंट से पूछा गया कि एक साल में कितने महीने होते हैं। मगर उसने ऐसा जवाब दिया कि दिमाग घूम जाएगा।

Image

क्लास से जुड़ा ये मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। (सोर्स-वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ क्लास का वीडियो
  • स्टूडेंट से पूछा बहुत आसान सवाल
  • जवाब ने हिला दिया इंटरनेट

Class Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां हर रोज एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ऐसे होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और धूम मचाकर रख देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर दिमाग घूम जाएगा। मगर फिर हंसी नहीं रुकेगी। मजेदार वीडियो दरअसल क्लास का है। इसमें स्थानीय न्यूज चैनल का एक रिपोर्टर क्लास में पहुंचा और स्टूडेंट्स से पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछने लगा। इस क्रम में उसने एक लड़की से भी सवाल पूछा। मगर सवाल का ऐसा जवाब मिला कि मानो सुनकर इंटरनेट ही हिल गया।

साल के महीनों की संख्या नहीं बता पाई स्टूडेंट

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो में देखेंगे कि रिपोर्टर क्लास में दाखिल हुआ। यहां टेस्ट लेने के लिए वो एक छात्रा के पास पहुंचा और पूछा कि एक साल में कितने महीने होते हैं? देखकर ही लगता है कि इतने आसान सवाल का कोई भी तुरंत जवाब दे देगा। मगर हैरान हो जाएंगे कि स्टूडेंट इस आसान सवाल का भी जवाब नहीं दे सकी। उसने गलत जवाब बताया। मगर गलत जवाब भी ऐसा बताया कि सुनकर पेट पकड़कर बैठ जाएंगे और सोच-सोचकर हंसी आएगी। फ्रेम के अगले हिस्से में देखेंगे कि सवाल के जवाब में स्टूडेंट ने बताया कि सालभर में चार महीने होते हैं। उसका जवाब सुनते ही रिपोर्टर बेचारा खुद ही सोच में पड़ गया।

यहां देखें वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

मजेदार है कि छात्रा के सवाल के जवाब के तुरंत बाद ऐसा दृश्य सामने आता है कि फिर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। साल के महीनों की संख्या का गलत जवाब देते हुए छात्रा का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article