VIDEO: माइकल जैक्शन बनने चला था चाइनीज शख्स, मगर टांग तुड़वा बैठा बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 22, 2024, 02:38 PM IST

Viral Video: वायरल हो रहा वीडियो चीन के किसी शख्स का नजर आता है जो खुद को माइकल जैक्शन समझने की गलती कर गया। इसमें शख्स फेमस मूनवॉक का टुटोरिअल शूट करवा रहा है। मगर बेचारे के साथ तभी बड़ी गड़बड़ हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • खुद को माइकल जैक्शन समझने लगा शख्स
  • मगर कुछ ही सेकंड में टांग तुड़वा बैठा बेचारा
  • सोशल मीडिया में खूब देखा जा रहा ये वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से बढ़कर मजेदार वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं, जो खूब हंसाते हैं। कभी-कभी तो इतनी हंसी आती है कि पेट दुखने लगता है। अभी करीब एक ऐसा ही वीडियो जमकर देखा जा रहा है। वीडियो चीन के एक शख्स का बताया जा रहा है जो किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्शन के स्टाइल में डांस करता है। इतना ही शख्स ने मूनवॉक भी सिखाता है। मगर बेचारा इससे पहले खुद को साबित कर पाता पहले ही टांग तुड़वा बैठा। चाइनीज शख्स से जुड़ा मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मूनवॉक ने तुड़वा दिया पैर

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि शख्स माइकल जैक्शन की फेमस मूनवॉक का टुटोरिअल शूट करवाता हुआ नजर आता है। इसमें आगे देखेंगे कि शख्स रोड पर खड़ा है। उसके साथ ने कैमरा पकड़ा है ताकि सबकुछ रिकॉर्ड किया जा सके। फ्रेम में सबकुछ ठीक नजर आता है। शख्स ने मूनवॉक का टुटोरिअल वीडियो शूट करवा रहा है। मगर बेचारे ने जैसे ही दो कदम पीछे खींचे तुरंत उसके पैर पर तिपहिया वाहन चढ़ गया। इसमें साफ नजर आता है कि शख्स के पैर पर वाहन इतनी बुरी तरह चढ़ा कि बेचारे का पैर बुरी तरह मुड़ गया।

End of Feed