चीन ने पार कर दी हदें! आइटम्स के बाद बना रहा अब डुप्लीकेट सब्जी, शख्स ने कराई पहचान

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 1, 2023, 02:05 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चीन में बने नकली लहसुन के बारे में बता रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी चाइना से लहसुन की खरीददारी कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए।

KEY HIGHLIGHTS
  • चीन में बन रहा नकली लहसुन
  • शख्स ने बताई नकली और असली लहसुन की पहचान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Fake Garlic In China Viral Video: इंटरनेट पर एक दिमाग हिला देने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें आपको ऐसा नजारा दिखने वाला है, जिसे देखने के बाद आपको यकीन ही नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह वीडियो चीन का है। वीडियो में दिख रहा शख्स चीन के बारे में एक ऐसी सच्चाई बता रहा है, जिसके बाद आप चीन को डुप्लीकेट की दुकान कहने लगेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स आपको लहसुन दिखाएगा, जो चीन में बना हुआ नकली लहसुन है। इस नकली लहसुन को दिखाकर शख्स इसे ना खरीदने की अपील कर रहा है और असली-नकली लहसुन में फर्क भी बता रहा है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिमाग एकदम से हिल जाएगा और आप जब नकली और असली लहसुन में फर्क देखेंगे तो आपको भी देख हैरानी होगी। अगर इंसान इसे ध्यान ना दे तो वह इनके धोखधड़ी शिकार हो जाएगा।

End of Feed