वायरल न्यूज़

Funny Video: पानी की जगह पेट भरकर शराब पी गया चूहा, फिर जो दिखा पेट पकड़कर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 1, 2023, 02:26 PM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि चूहा चुपके से लिकर शॉप में गया और पानी समझकर पेट भर शराब पी ली। फ्रेम में फिर जो दिखाई दिया बार-बार देखेंगे।

Image

पानी की जगह पेट भर शराब पी गया चूहा। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी की जगह शराब पी गया चूहा
  • देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
  • लाखों लोगों ने देखा वीडियो

Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर पेट पकड़कर बैठ जाएंगे, मगर हंसी नहीं रुकेगी। मजेदार वीडियो दरअसल एक चूहे से जुड़ा है, जिसने लिकर शॉप में जाकर पेट भर शराब पी ली। मगर इसके बाद चूहे की ऐसी हालत हुई कि शॉप का मालिक भी इसे कैमरे में कैद करने से खुद को नहीं रोक पाया।

चूहे ने पेट भर पी शराब

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हजारों लाखों व्यूज बटोर चुके इस वीडियो को देखकर मालूम होता है कि चूहे को तगड़ी प्यास लगी थी। बेचारा पानी की तलाश में लिकर शॉप में जा घुसा। यहां उसकी नजर शराब की बोतलों से भरी पेटी पर पड़ी। चूहे ने पेटी में रखी बोतलों को पानी से भरा समझ लिया। देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे कि चूहा बोतलें कुतरकर शराब को पानी समझकर पी गया। उसने भर पेट शराब पी। मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई शायद हो कई हंसी रोक पाएगा। दरअसल शराब का नशा चढ़ते ही चूहे की हालत पतली हो गई और वहीं गिर पड़ा।

कैमरे में कैद हुई घटना

वीडियो के आखिर हिस्से में देख सकते हैं कि चूहा फर्श पर बदहवास पड़ा है। उसका पेट पूरी तरह फूल चुका है। यानी उसने इतनी शराब पी ली कि पेट में एक बूंद भी खाली जगह नहीं बची। इधर चूहे को फर्श पर पड़ा देखकर शॉप का मालिक तुरंत समझ गया कि वो शराब के नशे में है। उसने तुरंत पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

शराब के नशे में चूर चूहे के मजेदार वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि अरे भाई कितने पियेगा। एक कमेंट में लिखा गया कि इतनी पी की प्राण ही निकल गए। एक कमेंट में लिखा गया कि तेरा भआई आज पेट भर पियेगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article