How To Make Jute Rope: इन दिनों इंटरनेट पर आपको कई सारी ऐसी वीडियोज देखने को मिल जाएगी, जो फैक्ट्री से संबंधित होगी। इन सभी वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ न कुछ बनने का तरीका दिखाया गया है, जिस यूजर्स के भी अजीबोगरीब कमेंट देखने को मिले होंगे। ऐसे में वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जूट की रस्सी बनाई जाती है?
फैक्ट्री में जूट की रस्सी बनाने का वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जूट की रस्सी बनाने का प्रक्रिया दिख रही है, जो काफी जटिल भी है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे नारियल के छिलके से रस्सी बनाई जाती है। इस दौरान कितने प्रक्रियाएं की जाती हैं, वीडियो में आप सब देख सकते हैं। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है।
फैक्ट्री में जूट की रस्सी बनाने का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि करोड़ों का माल ऐसे ही रोड पर फेक दिया, आज पता चला। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये भारत है, कुछ खराब नहीं जाना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 1 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'liveforfood007' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
