वायरल न्यूज़

Optical Illusion: पता चलेगा कितना तेज है आपका दिमाग, दम है तो तस्वीर में तोता खोजकर दिखाइए

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 1, 2023, 08:51 AM IST

Optical Illusion: खूबसूरत ही इस तस्वीर में कहीं तोता भी बैठा है, आपको उसी तोते को खोज निकालना है। अगर नहीं खोज पाएंगे जवाब भी यहीं चलेगा।

Image

तस्वीर में छिपा है तोता, खोज पाए तो कहलाएंगे धुरंधर। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में छिपा है खूबसूरत तोता
  • धुरंधर भी खोजने में हुए नाकाम
  • यहीं पता चलेगा जवाब

Optical Illusion Picture: सोशल मीडिया में ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरों की भरमार है। यानी ऐसी तस्वीरें जिनमें कोई खास चीज नजर के ठीक सामने होती है, मगर बहुत कोशिश के बाद भी उसे नहीं खोज पाते हैं। अच्छी बात है कि ऐसी तस्वीरों को हल करने से दिमाग और नजरों की अच्छी कसरत भी हो जाती है। ऐसी तस्वीरें दिमाग का टेस्ट लेने में भी बहुत कारगर होती है। अगर आप भी अपनी आंखों और दिमाग का टेस्ट लेना चाहते हैं तो एक परफेक्ट तस्वीर हर तरफ छाई है। तस्वीर देखने में जितनी सामान्य है, उसमें उतना ही गहरा रहस्य छिपा है।

तस्वीर में छिपा है तोता

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाई ये तस्वीर दरअसल किसी कमरे के कोने की है। इसमें मेज रखी है। मेज पर चाय की केतली रखी है और किताबें भी नजर आती हैं। तस्वीर में फूलदान भी नजर आता है। हैरान हो जाएंगे कि इसी तस्वीर में तोता भी छिपा है। मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा दे। अगर खुद को धुरंधर समझते हैं तो ये तस्वीर आपके लिए ही है। आपको तस्वीर में उसी तोते को खोज निकालना है।

तीस सेकंड का समय मिलेगा

तस्वीर में तोते को खोजने से पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तोता खोजने के लिए सिर्फ 30 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में तोता खोजने में कामयाब हो गए, यकीन मानिए आपसे बड़ा धुरंधर कोई नहीं है। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तोता नहीं खोज पाए हैं तो परेशान बिल्कुल ना हों। हम आपको इसका हल भी बताएंगे। दरअसल कमरे के कोने में रखी चीजों से ऐसी आकृति बनती है जो बिल्कुल तोते की तरह नजर आती है।

यहां देखिए कहां है तोता

viral Photo

देखिए तस्वीर में आखिर कहां छिपा है तोता।

देख लिया ना लाल घेरे में दिख रही छवि, बिल्कुल तोते की तरह नजर आती है। अगर आपने भी इसी तोते को खोज निकालना है तो सचमुच आपका दिमाग बहुत तेज चलता है। ऐसा दिमाग जो रहस्यों को सुलझाने में माहिर है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article