Groom Heart Attack Video: मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो देखकर यूजर्स डर गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हे को घोड़ी पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक आता है और वह बारातियों के सामने ही दम तोड़ देता है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर जैसे ही शादी की स्टेज के पास पहुंचता है, वैसे ही अचानक घोड़ी की गर्दन पर गिर जाता है।
दूल्हे की लाइव मौत (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: केले के पत्ते के सहारे हवा में उड़ता नजर आया युवक, अंत में जो नजर आया देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे
दूल्हे की दर्दनाक मौत का लाइव वीडियो
दूल्हे की ऐसी हालत देखकर वहां मौजूद सारे बारातियों के होश उड़ जाते हैं। इसके बाद लोग दूल्हे की तरफ भागते हैं। आप देख सकते हैं कि कई सारे लोग दूल्हे को हिलाकर उठाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, दूल्हा कोई हलचल नहीं करता है। इसके बाद लोग डरकर दूल्हे को जल्दी से उठाते है और अस्पताल की तरफ भागते हैं। हालांकि, दूल्हे को अस्पताल ले जाते समय वह रास्ते में ही दम तोड़ देता है। यह हैरान करने वाली घटना मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से सामने आई है। देखें वीडियो-
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मरने वाला दूल्हा प्रदीप जाट एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष थे। दूल्हे की मौत ने लड़का और लड़की दोनों घर वालों की खुशी को मातम में बदल दिया। इस घटना ने एक बार फिर देशभर में बढ़ रहे हार्ट अटैक की समस्या को उजागर किया है। हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर rajeshgarwal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर्स हैरान हैं।
