वायरल न्यूज़

Video: केले के पत्ते के सहारे हवा में उड़ता नजर आया युवक, अंत में जो नजर आया देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे

Viral Video: हैरान करने वाली बात तब नजर आती है, जब आपको पहली नजर में लगेगा कि लड़का पत्ते पर बैठकर हवा में उड़ रहा है। दरअसल, लड़के ने केले के पत्ते का इस्तेमाल कर बहुत ही गजब का कमाल दिखाया।

Image

फनी वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: अक्स हम देखते हैं कि साइंस की मदद से ऐसे-ऐसे कारनामे हो जाते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। कई बार लोग अपने हाथों की सफाई की मदद से ऐसी चीजें दिखाते हैं जो जादू की तरह नजर आता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप शुरू में हैरान रह जाएंगे। हालांकि, वीडियो का अंत होते-होते आपकी हंसी छूट जाएगी।

वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का केले के पत्ते पर सवार है। हैरान करने वाली बात तब नजर आती है, जब आपको पहली नजर में लगेगा कि लड़का पत्ते पर बैठकर हवा में उड़ रहा है। दरअसल, लड़के ने केले के पत्ते का इस्तेमाल कर बहुत ही गजब का कमाल दिखाया। आपको पहली नजर में लगेगा कि वह पत्ते पर चढ़कर हवा में उड़ रहा है। आपको लगेगा कि यह कोई मैजिक शो चल रहा है। हालांकि, युवक ने एक जबरदस्त ट्रिक आजमाकर ऐसा किया था। देखें वीडियो-

आप जब वीडियो अंत तक देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि युवक ने यह जादू कैसे किया। दरअसल, लड़का केले के पत्ते को अपने पैरों से पकड़ा होता है। वहीं उसके दोस्त उसे एक डंडे के सहारे ऊपर टांगे होते हैं। इस वीडियो में सारा कमाल कैमरा एंगल और एडिटिंग का है। कैमरा एंगल और वीडियो एडिटिंग इतनी जबरदस्त है कि आपको युवक असली में उड़ता नजर आता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article