वायरल न्यूज़

Funny Video: आराम से सोया था शख्स तभी बंदर ने कर दिया हमला, फिर जो दिखा पेट पकड़कर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 17, 2025, 09:57 AM IST

Funny Video: वायरल वीडियो में नजर आता है कि शख्स घर में मौजूद कमरे में आराम से सोया हुआ है। शख्स चैन की नींद सोया है तभी बंदर उसके करीब पहुंच गया और उसपर हमला कर दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया हंसी रोकना मुश्किल होगा।

Image

आराम से सो रहे शख्स पर बंदर ने किया हमला। (Photo/Instagram)

Monkey Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है। यहां हर रोज ऐसे-ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल होता है। कभी-कभी तो ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती हैं और पेट पकड़कर बैठ जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो घर में मौजूद अपने कमरे में आराम से सोया हुआ है। देखकर लगता है कि शख्स चैन की नींद सोया हुआ है।

अचानक हो गया बंदर का हमला

मगर तभी बेचारे के साथ ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना उसने सपने में भी नहीं की होगी। दरअसल शख्स आराम से सोया था तभी बंदर ने कमरे में एंट्री मार दी। शख्स अभी आराम से सोया हुआ है और उसे बंदर के आने की जरा भी भनक नहीं लगती। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आने वाला है उसे देखकर पेट पकड़कर बैठ जाएंगे और हंसी रोकना मुश्किल होगा। दरअसल बंदर सीधे शख्स के पास पहुंचा और झापड़ रसीद कर दिया। शख्स को शुरू में लगा कि उसका कोई परिचित है। मगर उसने आंखें खोली तो सामने बंदर था। इधर बंदर को सामने बैठा देखकर बेचारी की बत्ती गुल हो गई।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

लगातार होता रहा हमला

शख्स गोली की रफ्तर से उठा और बंदर को भगाने की कोशिश करने लगा। मगर मजेदार है कि शख्स के जागने के बाद भी बंदर वहां से नहीं भागता। वो दोबारा शख्स के करीब पहुंचा और फिर हमला कर दिया। बंदर ऐसा कई बार करता है और शख्स हर बार खुद को बचाने की नाकाम कोशिश करता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है। मालूम हो कि बंदर और शख्स से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो इंस्टग्राम पर manish3524yadav नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article