Maha Kumbh Viral Video: यूपी के प्रयागराज में इन दिनों विश्व प्रसिद्ध महाकुंभ मेला चल रहा है। इस दौरान देश-विदेश से आए श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ आ चुकी है। इसी क्रम में महाकुंभ से कई सारे वीडियो सामने आ रहे हैं। इसमें कुछ वीडियो आस्था के दिखाई देते हैं तो कई वीडियो दिल को छूने वाले होते हैं। कुछ वीडियो में लोगों की मानवता देख आप अपना दिल हार बैठेंगे।
वायरल वीडियो देखकर यकीनन आपकी हंसी छूट जाएगी
हालांकि, एक वीडियो ऐसा सामने आया है। जिसमें एक पति-पत्नी संगम में डुबकी लगाने के दौरान झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो देखने में काफी ज्यादा फनी है। वीडियो में पति-पत्नी की लड़ाई देखकर आपकी यकीनन हंसी छूट जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति-पत्नी संगम में डुबकी लगाने के लिए बीच नदी में खड़े हैं। इस बीच किसी बात पर दोनों की कहासुनी हो जाती है। इसके बाद पत्नी अपने पति से झगड़ने लगती है। तभी पति कुछ ऐसा करता है, जिसकी उम्मीद पत्नी को नहीं रही होगी। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि पति अपनी पत्नी को जबरदस्ती संगम में डुबकी लगवाने लगता है। वीडियो में इस नजारे को देखकर आपकी यकीनन हंसी छूट जाएगी। आप देख सकते हैं कि पति अपनी पत्नी की गर्दन पकड़कर पानी में ही दबा देता है। ऐसा लगता है कि मजे-मजे में वह अपनी पत्नी को पानी में डुबाना चाह रहा था। हालांकि, पति और पत्नी के बीच यह लड़ाई हंसी-मजाक में ही चलती है। वीडियो को ram___verma09 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
