'लोकतंत्र' संग 'मतदाता' : चुनावी लहर के बीच शादी का अनोखा कार्ड वायरल, पढ़कर छूट जाएगी हंसी

Viral Wedding Invitation: इस निमंत्रण कार्ड को बेहद दिलचस्प तरीके से बनाया गया है। शादी के कार्ड में लिखे जाने वाले एक-एक कॉलम को इस कार्ड में दिखाया गया है। पति-पत्‍नी के स्‍थान पर लोकतंत्र' संग 'मतदाता लिखा है तो वहीं, विवाह स्थल की जगह ‘आपका मतदान केंद्र’ लिखा है।

Viral Wedding Invitation: इन दिनों देश में चुनावी लहर चल रही है। ऐसे में नेता हों या जनता हर भारतवासी की जुबां पर चुनावी बातें ही छाई हैं। जहां एक ओर भारतीय निर्वाचन आयोग यानी चुनाव आयोग लोगों को वोटिंग के प्रति जागरूक कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इन्‍फ्लुएंर्स समेत बाकी लोग भी जागरुकता फैलाने में लगे हुए हैं। ऐसे में कुछ लोगों सोशल मीडियो पर ही मतदान को लेकर लोगों को जागरूक करने का गजब जुगाड़ निकाला, जो कि इस समय काफी ज्‍यादा वायरल भी हो रहा है। बता दें कि, रेडिट पर शादी के कार्ड जैसे दिखने वाला एक कार्ड चुनाव में वोटिंग को लेकर भी शेयर किया गया है। इस पर लिखा है- 'लोकतंत्र' संग 'मतदाता।'

शादी का अनोखा कार्ड वायरल।

एक-एक वोट है महत्‍वपूर्ण

‘रेडिट’ पर ‘r/unitedstatesofindia’ नामक हैंडल से एक पोस्‍ट की गई थी। इस पोस्‍ट में नागरिकों को उनके मताधिकार के उपयोग के बारे में बताया गया है। दरअसल, शादी के कार्ड की तरह ही एक कार्ड वोटिंग के प्रति जागरुकता फैलाने को लेकर भी बनाया गया। मराठी भाषा में बने इस कार्ड में 'लोकतंत्र' संग 'मतदाता' की बंधन को दर्शाया गया है। इसमें लिखा है कि, 'संविधान के दिए गए अधिकारों के अनुसार, और अपने देश को समृद्ध बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाने के लिए, हमें अपनी आवाज संसद तक पहुंचानी चाहिए और इसके लिए प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है।'

End of Feed