मतदान भी जीवनदान भी: तमिलनाडु के ग्रीन पोलिंग बूथ ने जीता यूजर्स का दिल, वायरल हुई फोटो

Green Polling Booth: IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने एक्‍स पर बताया कि, गर्मी और बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए तमिलनाडु में करीब 10 ऐसे ग्रीन बूथ स्थापित किए गए हैं। बता दें कि, इन मतदान केंद्रों के एंट्री गेट पर केले और ताड़ के पत्ते फैले हुए हैं।

Green Polling Booth: देश में इस समय चुनावी लहर के साथ प्रचंड गर्मी भी चल रही है। लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी के बीच सोशल मीडिया एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने किसी का ध्यान खींचा है। दरअसल, ये वीडियो तमिलनाडु के तिरुपथुर जिले में एक ग्रीन पोलिंग बूथ (हरियाली से युक्‍त मतदान केंद्र) का है। IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने इस वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि, मतदाताओं को ठंडक देने के लिए अधिकारियों ने नारियल और बांस के पत्तों से एक मतदान केंद्र बनाया है। गर्मी के मौसम में ये पोलिंग बूथ लोगों को छाया देने के साथ-साथ आराम भी देगा। गौरतलब है कि, देश में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है।

​तमिलनाडु में बना ग्रीन पोलिंग बूथ। (फोटो क्र‍ेडिट: @supriyasahuias/x)

तमिलनाडु में लगे 10 ग्रीन बूथ

IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने एक्‍स पर बताया कि, गर्मी और बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए तमिलनाडु में करीब 10 ऐसे ग्रीन बूथ स्थापित किए गए हैं। बता दें कि, इन मतदान केंद्रों के एंट्री गेट पर केले और ताड़ के पत्ते फैले हुए हैं। ऑफिसर ने एक्‍स पोस्‍ट पर लिखा कि, 'यह तमिलनाडु के तिरुपथुर जिले में एक ग्रीन पोलिंग बूथ है, जिसे तमिलनाडु जलवायु परिवर्तन मिशन के तहत काम करने वाले हमारे युवा ग्रीन साथियों के साथ जिला कलेक्टर द्वारा स्थापित किया गया है। राज्य भर में ऐसे करीब 10 बूथ बनाये गए हैं। गर्मी से बचने के लिए छाया के लिए नारियल और बांस की पत्तियों का उपयोग किया गया है। केले और ताड़ के पत्तों ने मतदाताओं का स्वागत किया।'

End of Feed