पीली साड़ी वाली मैडम को छोड़ा पीछे, अब सोशल मीडिया पर छाईं ये पोलिंग अफसर, जानें कौन है ईशा अरोड़ा?

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 20, 2024, 12:59 PM IST

सोशल मीडिया पर सहारनपुर की एक महिला पोलिंग अधिकारी की तस्वीर वायरल हो रही है, जिनकी सुंदरता की काफी चर्चाएं हो रही है। आइए जानते हैं कि तस्वीर में दिखने वाली ये महिला अधिकारी कौन हैं?

KEY HIGHLIGHTS

Woman Polling Officer Isha Arora: देश के चुनावी त्योहार का आगाज हो गया है। इस कड़ी में कल यानी 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान कराए गए। इसमें 21 राज्यों के 108 सीट शामिल थे, जहां मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने नेता को चुनने के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचे। इस दौरान सहारनपुर लोकसभी क्षेत्र से एक तस्वीर सामने आई हैं, जो काफी वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में आप एक सुंदर सी महिला को देख सकते हैं, ये महिला पोलिंग ऑफिसर हैं और इनका नाम ईशा अरोड़ा है।

Woman Polling Officer Isha Arora

पोलिंग ऑफिसर ईशा अरोड़ा की तस्वीर वायरल (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

End of Feed