Viral Video: लालू यादव की धांसू मिमिक्री करता है ये बच्चा, तेज प्रताप यादव भी हो गए जबरा फैन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 05:58 PM IST

Viral Video: तेज प्रताप ने एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लालू प्रसाद की नकल करते हुए आ रहा है। बच्चे का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लालू प्रसाद की गजब नकल करता है ये बच्चा
  • तेज प्रताप भी बच्चे का दीवाना हो गए
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर उनका कोई ना कोई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। मंत्री बनने के बाद वो और भी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक और वीडियो (Trending Video) शेयर किया है। हालांकि, इस बार उन्होंने काम-काज को लेकर कोई वीडियो नहीं शेयर किया है। बल्कि, एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है, जो लालू प्रसाद यादव की जबरदस्त मिमिक्री कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे बच्चे में क्या गजब का टैलेंट है?

Tej Pratap

बच्चे ने माहौल बना दिया

बताया जा रहा है कि इस बच्चे का नाम अंश मिश्रा है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। बच्चे की उम्र महज आठ साल है। लेकिन, इतनी कम उम्र में वो धमाल मचा रहा है। उसका टैलेंट देखकर बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आप देख सकते हैं किस तरह वो लालू प्रसाद यादव की नकल कर रहा है। तेज प्रताप यादव अंश से कहते हैं मेरे पिताजी की आवाज निकाल कर दिखाओ। इसके बाद अंश लालू प्रसाद का फेमस डायलॉग उन्हीं के अंदाज में बोलने लगता है। उसकी बातें सुनकर तेज प्रताप भी आश्चर्यचकित रह जाते हैं। देखें वीडियो...

End of Feed