Viral Video: 'गुलाबी शरारा' गाने पर बच्चे ने किया खतरनाक डांस, देखते ही आप भी दिल लूटा देंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 10, 2023, 02:21 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक छोटे बच्चे का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये बच्चा 'गुलाबी शरारा' गाने पर डांस करता नजर आ रहा है, जो बेहद ही प्यारा है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे ने किया काफी जबरदस्त डांस
  • शादी में लगे 360 स्टैंड पर काटा बवाल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Little Boy Dance On Gulabi Sharara: सोशल मीडिया पर यूं तो हर रोज कई डांस वीडियो शेयर किए जाते हैं लेकिन कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो दिमाग से उतरने का नाम ही नहीं लेता। इस डांस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही है, जो काफी जबरदस्त है। इस वीडियो में एक बच्चा डांस वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी बच्चे के फैन हो जाएंगे। उसके डांस मूव्स वाकई शानदार हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बच्चे ने 'गुलाबी शरारा' गाने पर कमाल का डांस किया है, जो बेहद प्यारा है। इस वीडियो में बच्चा शादी में गया रहता है, जहां वह 360 सेल्फी स्टैंड पर डांस करते हुए वीडियो बना रहा है। उसका डांस लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग उसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

End of Feed