Dance Video: दुल्हन की मां ने बेटी संग किया इतना खूबसूरत डांस, मूव्स देख लोग बोले - ये है दुनिया का बेस्ट परफॉर्मेंस

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 9, 2023, 03:11 PM IST

इंस्टाग्राम पर दुल्हन और उसकी मां का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिनका परफॉर्मेंस देख आप भी उनके डासिंग के फैन हो जाएंगे। उनका यह सुंदर सा डांस वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मां-बेटी का धांसू डांस परफॉर्मेंस
  • दुल्हन के साथ मिलकर मां ने किया प्यारा डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bride And Her Mother Dance Video: इंस्टाग्राम पर डांस के कई रील्स देखने को मिलते हैं, उसमें से कुछ ऐसे भी होते हैं, जो इंसान को काफी पसंद आते हैं। ऐसा ही एक डांस वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो काफी प्यारा है। एक मां-बेटी के रिश्ते को दिखाता ये वीडियो आपको सभी को काफी पसंद आने वाला है। दरअसल, इस वीडियो में बेटी की शादी में मां ने उसके साथ एक बड़ा ही प्यारा सा परफॉर्मेंस दिया है, जो बेहद क्यूट और सुंदर है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक दुल्हन और उसकी मां ने शादी के फंक्शन में अपना डांस परफॉर्मेंस दिया है। इस दौरान दोनों मां-बेटी ने 'बेटियां - द डॉटर' गाने पर डांस किया है, जिसे हर कोई पसंद कर रहा है और इंस्टाग्राम का सबसे खूबसूरत वीडियो बता रहा है। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है और लोग भी मां-बेटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed