वायरल न्यूज़

मगरमच्छ के दांत पकड़े और कर दिया काम तमाम, चौंका देगी कोमोडो ड्रैगन की ताकत

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 10, 2023, 02:19 PM IST

Video: सामने आए वीडियो में देखेंगे कि कैसे शिकारी मगरमच्छ खुद कोमोडो ड्रैगन का शिकार हो गया। उसने मगरमच्छ को जरा भी बचने का मौका नहीं दिया।

Image

मगरमच्छ को मारकर खा गया कोमोडो ड्रैगन। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • शिकारी खुद शिकार हो गया
  • मारा गया मगरमच्छ
  • हैरान कर देगा नजारा

Magarmach Ka Video: मगरमच्छ को जंगल का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि बड़े से बड़े जानवर का शिकार करने की ताकत रखता है। मगर कहते हैं कि हर शिकारी का शिकार करने वाला भी होता है। मगरमच्छ भी उन्हीं शिकारी में शामिल है, जब बेचारा खुद शिकार हो गया। खुद शिकार होते हुए मगरमच्छ से जुड़ा एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो में देखेंगे कि कोमोडो ड्रैगन का शिकार करने पहुंचा मगरमच्छ खुद ही मौत के मुंह में समा गया।

कोमोडो ड्रैगन ने कर दिया काम तमाम

होश उड़ाने वाले नजारे में देखेंगे कि कोमोडो ड्रैगन गुफा में अपने अंडों के पास था। उसकी पैनी निगाह बाहर की तरफ ही थी। फ्रेम में देखेंगे कि तभी शिकार की तलाश करता हुआ मगरमच्छ भी वहां पहुंच गया। उसे लगा कि वो आसानी से कोमोडो ड्रैगन का शिकार कर लेगा। मगर बेचारे की यही सबसे बड़ी गलती साबित हुई। इसमें देखेंगे कि मगरमच्छ जैसे ही मुंह फैलाए कोमोडो ड्रैगन की तरफ बड़ा उसने तुरंत उसके दांत पकड़ लिए और वहीं काम तमाम कर दिया।

यहां देखिए हैरान करने वाला वीडियो

दिमाग घुमाने वाले नजारे में देखा होगा कि कैसे मगरमच्छ ने शिकार चुनने के मामले में बड़ी गलती कर दी। वो जिसे आसान शिकार समझ रहा था, खुद उसी का शिकार बन गया। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि कोमोडो ड्रैगन घसीटकर मगरमच्छ को गुफा में ले गया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article