वायरल न्यूज़

भारत आईं अंजू शेयर ने किया पाकिस्तान का वीडियो, मगर देखते ही टूट पड़े नेटिजन्स

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 10, 2023, 02:43 PM IST

Anju New Video: पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी नसरुल्लाह से विवाह करने वाली अंजू अभी भारत में हैं और इस बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ अंजू का नया वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • अंजू ने शेयर किया नया वीडियो
  • देखते ही नेटिजन्स ने लगाई क्लास
  • वायरल हुआ वीडियो

Anju New Video: पाकिस्तान में महीनों गुजारने के बाद अंजू अब भारत लौट चुकी हैं। भारत लौटने के बाद से ही अंजू लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मगर इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया में अपना एक वीडियो शेयर किया और नेटिजन्स के निशाने पर आ गईं। यूजर्स ने उन्हें खूब फटकार लगाई और वापस पाकिस्तान जाने तक की सलाह दे डाली। दरअसल अंजू ने आठ दिसंबर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो पाकिस्तान का ही मालूम पड़ता है।

अंजू को पाकिस्तान लौटने की सलाह

सामने आए वीडियो में अंजू किसी आलीशान घर में नजर आती हैं। इसी घर में अंजू ने अपना वीडियो शूट कराया। वीडियो में देखेंगे कि अंजू स्टाइल में पोज देते हुए नजर आती हैं। मानो पाकिस्तान में उन्होंने बहुत अच्छा समय बिताया। अब भारत लौटने के बाद अंजू ने जैसे ही वीडियो शेयर किया सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। कई यूजर्स ने उन्हें वापस पाकिस्तान लौटने की सलाह दे डाली। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि अगर इतनी ही खुश थीं तो भारत लौटने की क्या जरुरत थी।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि अंजू की सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के नसरुल्लाह से दोस्ती हुई। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और अंजू पाकिस्तान नसरुल्लाह से मिलने पहुंच गईं। यहां उन्होंने कथित तौर पर धर्म बदलकर अपना नाम अंजू से फातिमा रख लिया और नसरुल्लाह से निकाह कर लिया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article