फुटबॉल ग्राउंड के बाहर भी Lionel Messi का जलवा, इंस्टाग्राम पर बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 21, 2022, 01:49 PM IST

Lionel Messi Viral Post: लियोनेल मेसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। उनका एक पोस्ट इंस्टाग्राम के इतिहास में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पोस्ट बन गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंस्टाग्राम पर भी मेसी का जलवा
  • उनका एक पोस्ट सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला पोस्ट बन गया
  • इंस्टा पर मेसी के 405 मिलियन फॉलोअर्स

Lionel Messi Viral Post: इन दिनों पूरी दुनिया में जिस एक शख्स की ही चर्चा हो रही है वो हैं लियोनेल मेसी। आखिर हो भी क्यों ना? उन्होंने ऐसा नया कीर्तिमान ही बनाया है। मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने 2022 का फीफा वर्ल्ड कप अपने नाम किया, जिसके कारण हर तरफ उनका ही गुणगान हो रहा है। लोग मेसी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। हालांकि, फुटबॉल ग्राउंड में ही मेसी का जलवा नहीं है। बल्कि, सोशल मीडिया पर मेसी इन दिनों छाए हुए हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। उनका एक पोस्ट इंस्टाग्राम के इतिहास में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पोस्ट बन गया है।

Lionel

लियोनेल मेसी

35 वर्षीय लियोनेल मेसी टूर्नामेंट में सात गोल किए और गोल्डन बॉल खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद मेसी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन, वर्ल्ड कप के साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर की, जिसे लोगों ने काफी पसंद किए हैं। इस तस्वीर ने जनवरी 2019 में पोस्ट किए गए एक अंडे की तस्वीर के रिकॉर्ड को पीछा छोड़ दिया है। मेसी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली तस्वीर बन गई है। इस तस्वीर को 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। जबकि, अंडे वाली तस्वीर को 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पसंद किए थे।

End of Feed