VIDEO: खाने के लिए मुंह फाड़े सामने खड़ा था मगरमच्छ, हवा में उड़ते हुए बच निकला तेंदुआ

मगरमच्छ के अचानक हमले से तेंदुआ जिस तरह हवा में छलांग लगाकर बच निकला, उसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेंदुए की गजब की फुर्ती देख लोग हैरान हैं।

जंगल की दुनिया में हर पल खतरा छिपा होता है। यहां कब कौन शिकारी बन जाए और कौन शिकार, यह कहना मुश्किल है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक मगरमच्छ अचानक तेंदुए पर हमला करता है, लेकिन अगले ही पल जो होता है, उसे देखकर लोग तेंदुए को 'सुपरमैन' कहने लगे हैं।

leopard vs crocodile viral video

मगरमच्छ और तेंदुए के बीच हुई लड़ाई (Instagram/@latestkruger)

तेंदुए का शिकार करने निकला मगरमच्छ

बताया जा रहा है कि यह वीडियो (Video) दक्षिण अफ्रीका के लायन सैंड्स गेम रिजर्व का है। इस दुर्लभ पल को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर एशले ग्रैबो ने अपने कैमरे में कैद किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ नदी के बीच मौजूद पत्थरों पर धीरे-धीरे चलता दिखाई देता है लेकिन उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि पानी के अंदर एक विशाल मगरमच्छ घात लगाकर बैठा है। अचानक मगरमच्छ पानी से बाहर छलांग लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश करता है। कुछ पल के लिए ऐसा लगता है कि अब तेंदुए का बचना मुश्किल है लेकिन तभी तेंदुआ अपनी तेज रफ्तार और शानदार फुर्ती दिखाता है।

End of Feed