आज तक हम सबने तेंदुए को चार पैरों से चलते, दौड़ते और शिकार करते देखा है, लेकिन सोशल मीडिया पर हाल में ही एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी लोगों को हैरत में डाल दिया। दरअसल, इस वीडियो में चार पैरों वाला तेंदुआ अपनी दो टांगों पर खड़ा नजर आया।
अपने दो पैरों पर खड़ा तेंदुआ (X/@AMAZlNGNATURE)
ये भी पढ़ें:
क्रूगर नेशनल पार्क का बताया जा रहा वीडियो
वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 72 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 1 लाख 60 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा दक्षिण अफ्रीका के प्रसिद्ध क्रूगर नेशनल पार्क का है। दो पैरों पर खड़ा होकर शिकार की ताक में है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे 'प्रकृति का जादू' बता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ जंगल में अपने शिकार के पीछे भागते हुए आया और वह अचानक से अपने दो पैरों पर खड़ा और अपने शिकार को खोजने लगा। तेंदुए ने ऐसा इसलिए किया ताकि वह अपने शिकार को बेहतर ढंग से देख सके।
इंपाला हिरणों का शिकार करने निकला था तेंदुआ
इस वीडियो को मूलत: लेटेस्ट साइटिंग्स नामक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया था, जिसे जुलाई 2025 में कैप्चर किया गया था। इस वीडियो को एक सफारी के दौरान वाइल्डलाइफ लवर मैरी टार्डन ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो क्रूगर नेशनल पार्क के कुमाना डैम के पास शूट किया गया था, जहां तेंदुआ इंपाला हिरणों का पीछा कर रहा था। अचानक, वह घने घास के बीच अपने दो पैरों पर खड़ा हो गया ताकि वह अपने शिकार को बेहतर देख सके। यह हैरान कर देने वाला नजारा देख ऐसा लग रहा था जैसे वह तेंदुआ अपने दो पैरों पर किसी इंसान की तरह खड़ा हो गया हो और यह तेंदुआ हर रोज अपने दो पैरों पर ही खड़े होकर इसी तरह से शिकार करता हो।
