दुकानदार की गोद में आकर लंगूर ने लगाया गले, CCTV में कैद हुआ दिल छू लेने वाला पल

दुकानदार की गोद में चढ़कर लंगूर ने उसे गले लगा लिया। CCTV में कैद इंसान और जानवर के इस प्यारे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें एक लंगूर अचानक दुकान पर पहुंचता है और दुकानदार की गोद में चढ़कर उसे गले लगा लेता है। हैरानी की बात यह है कि दुकानदार घबराने के बजाय शांति से बैठा रहता है और लंगूर को अपने पास रहने देता है। दोनों के बीच का यह प्यारा पल CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

langur hugs shopkeeper cctv viral video

दुकानदार को गले लगाता लंगूर (Instagram/@Timesnow_Trending)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

अचानक दुकान पर पहुंचा लंगूर

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि दुकानदार अपनी जगह पर बैठा हुआ है। इसी दौरान एक लंगूर वहां पहुंचता है और सीधे उसके पास आ जाता है। इसके बाद वह दुकानदार की गोद में चढ़ जाता है और अपने हाथों से उसे पकड़कर गले लगाने लगता है। आमतौर पर बंदरों या लंगूरों को अचानक अपने पास देखकर लोग घबरा जाते हैं। कई बार वे डर के कारण वहां से हटने लगते हैं लेकिन इस वीडियो में दुकानदार चुपचाप शांत बैठा नजर आता है। वह न तो अचानक उठता है और न ही लंगूर को भगाने की कोशिश करता है। वह शांति से बैठा रहता है और लंगूर को अपने पास ही रहने देता है।

End of Feed