Viral Video: जब कोरियन पॉप का जलवा और भोजपुरी संगीत की देसी बीट्स एक साथ स्टेज पर आ जाएं, तो समझ लीजिए कि इंटरनेट पर धमाल मचना तय है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला IIT कानपुर के बहुचर्चित एनुअल कल्चरल फेस्ट 'अंतराग्नि 2026'में, जहां दक्षिण कोरिया के पॉपुलर सिंगर और 'बिग बॉस 17'के पूर्व कंटेस्टेंट Aoora (अओरा) ने अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी। साउथ कोरियन सिंगर Aoora जब स्टेज पर पहुंचे, तो उनका लुक ही चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने एकदम देसी अंदाज में लाल रंग का कुर्ता और सफेद पजामा पहना हुआ था। लेकिन, असली सरप्राइज तब मिला जब उन्होंने पवन सिंह के साल 2008 के ऑल-टाइम हिट भोजपुरी गाने 'कमरिया करे लपालप, लॉलीपॉप लागेलू' की पंक्तियां अपनी खास कोरियन-हिंदी टोन में गाना शुरू किया।
कोरियन सिंगर का धमाल (तस्वीर साभार- @aoora69)
जैसे ही Aoora के मुंह से 'लॉलीपॉप लागेलू' के बोल निकले, IIT कानपुर के हजारों छात्रों का हुजूम खुशी से झूम उठा और पूरा कैंपस तालियों व सीटियों की गूंज से भर गया। सिंगर Aoora ने इस एनर्जेटिक परफॉर्मेंस का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (@aoora69) पर शेयर किया। साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा-IIT Kanpur!तुमने सिर्फ शो देखा नहीं, बल्कि तुमने ही शो बना दिया। आई लव यू। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं। आप भी देखें वीडियो...
कोरियन सिंगर का भोजपुरी धमाल
वीडियो देखकर आपका झूमने का मन जरूर कर रहा होगा। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस और इंटरनेट यूजर्स ने इस अनोखे फ्यूजन की तारीफों के पुल बांध दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि कोरियन पॉप मीट भोजपुरी। यह 2026 का सबसे अनपेक्षित और बेस्ट क्रॉसओवर है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई ने तो स्टेज पर पूरी तरह कब्जा कर लिया, गजब की एनर्जी है। यहां आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया से ताल्लुक रखने वाले Aoora एक प्रसिद्ध K-Pop सिंगर और रैपर हैं। भारत में उन्हें असली पहचान 'बिग बॉस 17' में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी।
