Watch: कोरियन लड़के का बिहारी अंदाज, सुनते ही मस्त हो जाएंगे आप, आवाज ऐसी जैसे फर्राटा पंखा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 27, 2023, 07:01 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक कोरियन लड़का बिहारी भाषा में बात करता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में शख्स का ये सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोरियन लड़के ने मचाया गदर
  • बिहारी भाषा में की बातचीत
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Korean Boy Spoke In Bihari Language: इंटरनेट पर एक वीडियो (Viral Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कोरियन लड़के का है, जो पटना शहर में आया हुआ है। ऐसे में जब आप इस शक्स के बातचीत का तरीका देखेंगे तो आपकी भी हंसी निकल आ जाएगी और हां, आप इस वीडियो को देखने के बाद आप शॉक्ड भी हो सकते हैं। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी गदर मचा रहा है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कोरियन लड़का बिहारी भाषा में बात करता नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आप शॉक्ड हो जाएंगे कि आखिर एक कोरिया का लड़का इतना अच्छा बिहारी टोन कैसे निकाल सकता है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपका ये भ्रम टूट सकता है। वैसे वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि कोरियन लड़का पटना शहर में मौजूद है। क्योंकि उसके साथ में एक बिहारी लड़का भी है, जो पटना शहर का जिक्र कर रहा है।

End of Feed