India Gate पर तौलिया पहनकर डांस करती मॉडल का वीडियो वायरल, अजीब हरकतें देख भड़के यूजर्स, VIDEO

Kolkata Model Ka Video Viral: गौरतलब है कि, कोलकाता की इस मॉडल का वीडियो फिल्म में काजोल के डांस सीक्वेंस का एक नया रूप लगता है, जिसमें उनका किरदार अपने कमरे में तौलिया पहनकर नाचता है। इस वीडयो को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाओं के साथ शेयर किया गया।

Kolkata Model Ka Video Viral: कोलकाता की एक मॉडल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, उसने दिल्ली के इंडिया गेट के सामने एक सफेद तौलिया में डांस किया। दावा है कि, ये मॉडल मिस कोलकाता प्रतियोगिता की 2017 की विजेता रह चुकी हैं। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत इस वीडियो या उससे जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। इससे पहले इस मॉडल को क्लीवेज-बारिंग टॉप पहने एक पूजा पंडाल में देखा गया था। उसके ठीक बाद अपने बचाव में मॉडल और उसकी दोस्‍त ने कहा था कि- मिस कोलकाता 2016 का खिताब जीतने के बाद अपने पहनावे के कारण दोनों सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं।

इंडिया गेट पर डांस करती लड़की।

इस मॉडल का नया वीडियो बेहद चौंकाने वाला है। इसमें उसे फिल्‍म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के एक गाने पर लिप-सिंक करते हुए एक सफेद तौलिया और चप्पल में डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस बीच टूरिस्‍ट्स की एक बड़ी भीड़ देखने को मिल रही है, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं और वे हैरान होकर उस मॉडल को देख रहे हैं क्योंकि वह अपने शरीर को घुमाती है और यहां तक कि तौलिया खोलने का एक्‍शन भी करती है।

End of Feed