वायरल न्यूज़

समुद्र किनारे बैठकर मस्ती कर रही थीं मां-बेटी, तभी आई जोर की लहर और खींच ले गई अंदर, Video देख कांप जाएंगे

Viral Video: बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि समुद्र की लहरों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। समुद्र की लहरें कब जानलेवा हो जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसके बाद भी कुछ लोग बेवकूफाना हरकत करने से बाज नहीं आते हैं और अपनी जान गंवा बैठते हैं।

Image

रूह कंपाने वाला वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • छोटी सी गलती ने उड़ा दिए होश
  • वीडियो देख कभी नहीं करेंगे गलती
  • डेढ़ मिनट का बेहद खतरनाक वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों की चीख निकल जाती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के होश उड़ा रहा है। यह वीडियो समुद्र के किनारे से सामने आया है। इसमें एक मां-बेटी समुद्र के किनारे बैठकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। हालांकि, तभी एक खतरनाक लहर मां-बेटी तक पहुंचती है और उन्हें अपने भीतर खींच ले जाती है। इसके बाद वीडियो में जो नजर आता है, वह रूह कंपाने वाला है।

डेढ़ मिनट का बेहद खौफनाक वीडियो

बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि समुद्र की लहरों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। समुद्र की लहरें कब जानलेवा हो जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसके बाद भी कुछ लोग बेवकूफाना हरकत करने से बाज नहीं आते हैं और अपनी जान गंवा बैठते हैं। समुद्र की लहरों से खेलने का अंजाम कई बार बेहद खौफनाक साबित होता है। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। यह वीडियो आपका दिल दहलाने के लिए काफी है। सबसे पहले आप इस खौफनाक वीडियो को देखिए-

इस भयानक वीडियो को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आप देख पाएंगे कि एक मां-बेटी समुद्र किनारे बैठी हैं। इसी बीच एक जोर की लहर आती है और दोनों मां-बेटी को अपने साथ खींचकर अंदर बहा ले जाती है। आप देख पाएंगे कि दोनों मां-बेटी इसके बाद समुद्र की लहरों के बीच जिंदगी और मौत की जंग लड़ती नजर आती हैं। वह तो दोनों की किस्मत अच्छी थी, जो किसी तरह लोगों की मदद से बच पाती हैं। इस हैरान करने वाले वीडियो को infoelovly नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article