Knowledge Facts: ट्रेन के कोच पर M1 का क्या मतलब है? 99 % लोग आज भी हैं कन्फ्यूज

Knowledge Facts: ट्रेन के M1 कोच का मतलब AC 3-Tier Economy होता है, जिसमें सामान्य 3AC से ज्यादा बर्थ होती हैं और किराया थोड़ा सस्ता होता है। इसमें एसी और बेसिक सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन जगह थोड़ी कम हो सकती है।

Train Coach M1: अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपने कोच पर लिखे अलग-अलग कोड जैसे B1, S1 या M1 जरूर देखे होंगे। इनमें से “M1” को देखकर कई लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि इसका मतलब क्या है। दरअसल, “M1” एक खास तरह के कोच को दर्शाता है, जिसे एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच कहा जाता है। भारतीय रेलवे (Indian Railways coach codes) ने यात्रियों को कम किराए में एसी सफर देने के लिए इस कोच की शुरुआत की है। इसे 3E यानी AC Three Tier Economy भी कहा जाता है। M1, M2, M3 जैसे नाम इसी कैटेगरी के अलग-अलग कोच को दिखाते हैं, जहां “M” का मतलब इकोनॉमी से होता है।

M1 coach meaning

ट्रेन के M1 कोच का मतलब क्या है? (Photo: iStock)

M1 कोच में सामान्य 3AC कोच की तुलना में ज्यादा बर्थ

अब अगर इसकी खासियत की बात करें, तो M1 कोच में सामान्य 3AC कोच की तुलना में ज्यादा बर्थ होती हैं। जहां एक रेगुलर 3AC कोच में करीब 72 बर्थ होती हैं, वहीं M1 कोच में लगभग 83 बर्थ होती हैं। यानी इसमें ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं। यही वजह है कि इसमें जगह थोड़ी कम महसूस हो सकती है। सुविधाओं की बात करें तो इसमें आपको लगभग वही चीजें मिलती हैं जो 3AC कोच में होती हैं। जैसे एयर कंडीशनर, सोने के लिए बर्थ, लाइट, पंखा और चार्जिंग पॉइंट। कुछ नए कोच में USB चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। हालांकि, ज्यादा बर्थ होने की वजह से लेग स्पेस थोड़ा कम हो सकता है।

End of Feed