Cobra Snake Viral Video: आज कल लोग फेमस होने के लिए, नाम कमाने के लिए, सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए जान तक की बाजी लगा देते हैं। इसमें कुछ को कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। वहीं, कुछ के साथ तो ऐसा खेल हो जाता है, जिसे वो शायद ही कभी जिंदगी में भूल पाएं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (King Cobra Viral Video) भी देखने को मिल जाएंगे। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक शख्स विशालकाय अजगर को हाथ से उठाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, उसके साथ जो हुआ उसे देखने के लिए जिगरा चाहिए।
किंग कोबरा से पंगा लेना पड़ा भारी, (Photo Credit- Instagram)
सांप का नाम सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। वहीं, अगर किसी को सांप दिख जाए तो वो दुम दबाकर भाग खड़ा होता है। ऐसे में जरा सोचिए अगर किसी का सामना किंग कोबरा से हो जाए तो उसकी क्या हालत होगी? लेकिन, कुछ लोग किंग कोबरा से भी पंगा लेने के लिए तैयार रहते हैं। वीडियो (Snake Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स विशालकाय किंग कोबरा को हाथ से उठाने की कोशिश कर रहा है। शख्स बड़ी चालाकी से किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश करता है। एक बार तो शख्स कामयाब भी हो जाता है। लेकिन, कुछ पल बाद जो होता है उसे देखकर दंग रह जाएंगे।
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो (Shocking Video) देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। इस खतरनाक नजारे को देखना सबके बस की बात नहीं है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'fangs_and_thangs' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इसे खतरनाक बता रहे हैं। तो कुछ लोगों का कहना है कि ये तो जानलेवा है भाई। वहीं, कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा।
