अचानक शिव भक्त की T-Shirt में घुस गया किंग कोबरा, फिर जो दिखा कांप जाएंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 30, 2024, 01:28 PM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि आराम करने के लिए लेटे एक शिव भक्त की टी-शर्ट में खतरनाक किंग कोबरा घुस गया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया होश उड़कर रख देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी-शर्ट में घुसा किंग कोबरा
  • हैरान करने देगा आगे का नजारा
  • आते ही वायरल हो गया ये वीडियो

Today Viral Video: सावन का महीना चल रहा है और देशभर में अलग-अलग स्थानों से कांवड़ यात्राएं निकाली जा रही हैं। लाखों करोड़ों की तादाद में शिवभक्त पवित्र गंगाजल लाने के लिए कांवड़ लेकर निकले हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन भी मुस्तैद है। जगह-जगह शिव भक्तों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भक्त को परेशानी का सामना ना करना पड़े। मगर इस बीच सोशल मीडिया में एक ऐसे शिव भक्त से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

टी-शर्ट में घुसा किंग कोबरा

वीडियो शुरुआत से देखने पर मालूम होता है कि कांवड़ यात्रा के दौरान एक शिव भक्त बुरी तरह थक गया। मालूम होता है कि सड़क किनारे एक तख्त था और शख्स उसी पर आराम करने लगा। थकान की वजह से नींद भी जल्दी आ गई। मगर कुछ देर बाद जैसे ही शिव भक्त शख्स की आंखें खुली उसके रोंगटे खड़े हो गए। यकीन नहीं करेंगे कि शख्स की टी-शर्ट में खतरनाक किंग कोबरा आकर बैठ गया। टी-शर्ट में सांप बैठा है पता चलते ही शिव भक्त का शरीर पीला पड़ गया। अब फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर कोई भी कांप जाएगा।

End of Feed