वायरल न्यूज़

EYE TEST: GUN की भीड़ में छिपकर बैठा है एक BUN, मगर कोई सिकंदर ही ढूंढ पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 30, 2024, 02:32 PM IST

Optical Illusion Puzzle: अगर आप खुद को नजरों का सिकंदर समझते हैं तो आपके लिए एक पजल लेकर हाजिर हुए हैं, जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

Image

GUN की भीड़ में BUN खोजना आसान नहीं होगा।

Optical Illusion Puzzle: सोशल मीडिया में ऐसी तमात तरह की तस्वीरें हैं, जिनसे का नजरों का टेस्ट लेने का चैलेंज दिया जाता है। इन तस्वीरों में कुछ रहस्य छिपे होते हैं जिन्हें तय समय में हल करना होता है। इनमें कोई कामयाब होता है तो किसी के हाथ नाकामी लगती है। ऐसे में क्या आप भी अपनी नजरों का टेस्ट लेना चाहेंगे। जानने चाहेंगे कि आखिर आपकी आंखें कितनी तेज हैं। या फिर छिपी हुए चीजों को खोजने में दिमाग कितनी रफ्तार से काम करता है। अगर जवाब हां है तो आज एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर में ढेरों एक जैसे शब्द लिखे हुए नजर आते हैं। मगर इन्हीं एक जैसे शब्दों की भीड़ में सिर्फ एक शब्द सबसे अलग है, जिसे खोज निकालना है।

GUN की भीड़ मे छिपा है BUN

वायरल तस्वीर में आपको हर जगह पर अंग्रेजी का GUN शब्द लिखा हुआ नजर आ रहा होगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ है। मगर GUN की भीड़ में सिर्फ एक जगह पर BUN शब्द भी लिखा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई आसान से उस शब्द को खोज निकाले। अगर आपमें दम है तो एक कोशिश जरूर कीजिए। बताइए कि गन की भीड़ में बन आखिर कहां छिपकर बैठा है। इसके लिए आपको पूरे 20 सेकंड का समय मिलेगा। हालांकि बहुत उम्मीद है कि इस चैलेंज को कोई सिकंदर के दिमाग वाला ही हल कर पाएगा।

क्या आपने छिपे हुए BUN को खोज लिया है। अगर अभी तक भी जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। आपको यहीं पर इसका जवाब भी मिलेगा। हम बताएंगे कि आखिर GUN की भीड़ में BUN कहां छिपा हुआ है। दरअसल GUN की भीड़ में BUN पीले घेरे में छिपा हुआ है।

यहां देखिए जवाब

Puzzle Result

पीले घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना गन की भीड़ में बन ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article