वायरल न्यूज़

VIDEO: सालों बाद अचानक पत्नी से मिलने पहुंचा पति, फिर जो दिखा नम हो जाएंगी आंखें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 30, 2024, 12:21 PM IST

Husband Wife Emotional Video: भावुक कर देने वाला पति-पत्नी का ये वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Image

सालों बाद पत्नी से मिलने पहुंचा पति। (Photo/Instagram)

Husband Wife Emotional Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, कोई कुछ नहीं बता सकता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम खुश हो जाते हैं तो कई बार आंखें नम हो जाती हैं। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें ये दोनों चीजें देखने को मिलने वाली हैं। वीडियो देखकर खुशी भी बहुत होती है तो आखिर में भावुक कर देने वाला नजारा भी दिखाई देता है। अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है ये वीडियो दरअसल एक पति-पत्नी से जुड़ा है। दावा किया गया कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से दूर रह रहे थे। मगर एक दिन पति अचानक अपनी पत्नी से मिलने पहुंच गया।

अचानक पत्नी से मिलने पहुंचा पति

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि पत्नी स्कूल के छात्रों से बातचीत कर रही हैं। छात्र भी उनकी बातें बड़े ध्यान से सुनते हुए नजर आते हैं। वीडियो में अभी तक सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर सालों तक दूर रहा पति अचानक पत्नी को सरप्राइज देने के लिए पहुंच गया। वो चुपचाप पत्नी के करीब आकर खड़ा हो गया। इधर महिला को अभी तक आभास नहीं होता है कि पति उसके पीछे भी खड़ा है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फिर आंसू ना रोक पाई पत्नी

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि एकाएक पति उसके सामने आकर खड़ा हो गया। इधर सालों बाद पति को अपने सामने खड़ा देखकर पत्नी भी चौंक जाती है। उसे यकीन नहीं होता है कि पति ही उसके सामने खड़ा है। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि पति को सामने खड़ा देखकर पत्नी इतना खुश होती है कि तुरंत उसे गले लगा लिया। वो इतनी खुश होती है कि अपने आंसू नहीं रोक पाती। भावुक कर देने वाला पति-पत्नी का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article