Video: मध्य प्रदेश में आया ऐसा बवंडर, आसमान में पतंग की तरह उड़ गया शादी का टेंट

  • Agency by: Agency
  • Updated May 12, 2023, 03:47 PM IST

Viral Video: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से सामने आए वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आंधी आने के बाद दर्जनों की संख्या में लोग शादी के टेंट में लगे लोहे का पाइप पकड़कर उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, तूफान के आगे उनकी एक न चली और टेंट किसी पतंग की तरह उड़ गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • खरगोन में आया जोरदार बवंडर
  • हवा में उड़ गया शादी का टेंट
  • पतंग की तरह उड़ता नजर आया टेंट

Viral Video: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से हैरान करने वाला वीडियो आया है। खरगोन के झिरन्या थाना क्षेत्र के कुसुंबिया में एक शादी थी। इस दौरान आसमान में बवंडर आ गया। यह बवंडर इतना खरतनाक था कि शादी का टेंट और मंडप पतंग की तरह आसमान में उड़ गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग आंधी आने के बाद शादी के टेंट में लगे लोहे के पाइप को पकड़कर उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तूफान के आगे उनकी एक न चली।

हवा में उड़ गए लोहे के पाइप

End of Feed