वायरल न्यूज़

फुटपाथ पर स्कूटर चलाने से रोकने वाली महिला को केरल पुलिस ने किया सम्मानित, यह वीडियो भी हुआ वायरल

केरल में मोटर वाहन विभाग (MVD) ने शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला को सम्मानित किया, जिसने कोझिकोड में एक स्कूटर सवार को फुटपाथ का दुरुपयोग करने से रोका था।

Image

बुजुर्ग महिला को सम्मानित करती पुलिस (X/@gharkekalesh)

हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। जिसमें एक बुजुर्ग महिला पुटपाथ पर चल रहे स्कूटर सवार को रोका और उसे मेन रोड पर जाने को मजबूर कर दिया। शख्स ने ऐसा सड़क पर लगे जाम से बचने के लिए किया था लेकिन उसकी यह तरकीब बुजुर्ग महिला के सामने काम नहीं आई। उन्होंने स्कूटर सवार को ट्रैफिक के नियमों के तहत चलने को मजबूर कर दिया। यह घटना केरल के कोझिकोड की बताई जा रही थी। अब उसी बुजुर्ग महिला का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें केरल पुलिस उनके इस नेक कार्य के लिए उन्हें सम्मानित कर रही है।

मोटर वाहन विभाग ने महिला को किया सम्मानित

उस बुजुर्ग महिला का नाम प्रभावती बताया जा रहा है। केरल में मोटर वाहन विभाग (MVD) ने शुक्रवार को इस बुजुर्ग महिला को सम्मानित किया। पिछले वायरल वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महिला के सिविक सेंस की काफी तारीफ की थी। जिसके बाद केरल मोटर वाहन विभाग के अधिकारियों ने उनकी काफी सराहना की और उन्हें सम्मानित करते हुए जनता से सड़कों पर अपनी जिम्मेदारी को समझने की आग्रह की।

बुजुर्ग महिला के सम्मानित होने का वीडियो भी हुआ वायरल

अधिकारियों ने कहा कि प्रभावती को सम्मानित करके, उन्हें उम्मीद है कि वे अधिक नागरिकों को जल्दबाजी से पहले सुरक्षा को प्राथमिकता देने और सुरक्षित सार्वजनिक स्थानों में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। बुजुर्ग महिला के सम्मानित होने का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला को पुलिस शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर रही है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देख लोगों ने महिला को सम्मानित करने के लिए पुलिस की तारीफ की है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article